विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति मैक्रों से विवाद के बाद फ्रांस के सेना प्रमुख का इस्तीफा

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 05:32 PM (IST)

मैक्रों ने रक्षा बजट में 85 करोड़ यूरो (करीब 6300 करोड़ रुपये) की कटौती कर दी है।

राष्ट्रपति मैक्रों से विवाद के बाद फ्रांस के सेना प्रमुख का इस्तीफा
राष्ट्रपति मैक्रों से विवाद के बाद फ्रांस के सेना प्रमुख का इस्तीफा

पेरिस, रायटर। रक्षा बजट में कटौती को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ हुए विवाद के बाद सेना प्रमुख पियरे डी विलियर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 60 वर्षीय विलियर्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बजट में कटौती के बावजूद उन्होंने फ्रांस की सेना को मजबूत बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन इसे लंबे समय तक बनाए रखना मुश्किल है। मैक्रों ने रक्षा बजट में 85 करोड़ यूरो (करीब 6300 करोड़ रुपये) की कटौती कर दी है।

रक्षा बजट में कटौती से आहत विलियर्स ने कहा, मुझे लगता है कि इस परिस्थिति में मैं एक मजबूत सेना नहीं दे सकता, जो कि राष्ट्र के साथ-साथ फ्रांसीसी नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। विलियर्स ने बताया कि मैक्रों ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि मैक्रों ने दो माह पूर्व ही फ्रांस के राष्ट्रपति का पद संभाला है। मैक्रों और पियरे डी विलियर्स के बीच यह विवाद उस समय ही शुरू हो गया था, जब फ्रांस 14 जुलाई को बास्तील डे परेड की तैयारी कर रहा था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुख्य अतिथि बनकर आए थे।

इस मामले में सांसदों के सामने सुनवाई के दौरान भी सेना प्रमुख ने बजट कटौती का विरोध करते हुए कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, मैं इस तरह अपने प्रयासों को जाया होते नहीं देख सकता।

यह भी पढ़ें: 'ब्रिगेट मैक्रॉन पर फिदा ट्रंप, कहा- ‘ब्‍यूटीफुल, बेहतरीन है फिजिकल शेप’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।