विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज ने फिर उगला जहर, कहा- पाक से दुश्मनी में भारत से भी आगे अमेरिका

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 12 Jun 2016 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2016 07:31 PM (IST)

जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज ने कहा कि अमेरिका ने अफगान तालिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर को मारने के लिए ड्रोन हमला किया।

News Article Hero Image

लाहौर, प्रेट्र। पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले से आतंकी हाफिज सईद बौखला गया है। उसने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान से दुश्मनी के मामले में भारत से भी आगे निकल गया है।

2008 के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज ने कहा कि अमेरिका ने अफगान तालिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर को मारने के लिए ड्रोन हमला किया। वह देखना चाहता था कि क्या पाकिस्तान कोई प्रतिक्रिया करेगा। असल में अमेरिका के निशाने पर पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम है। वह भारत और इजरायल की मदद से इसे नष्ट करना चाहता है।

पढ़ेंः भारत-अमेरिकी रक्षा समझौते से डरा हाफिज, कहा- अब अमेरिका करेगा ड्रोन हमला

हाफिज ने आरोप लगाया कि भारत, पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाने के लिए अपने हवाई अड्डों पर मिसाइल तैनात कर रहा है। पाकिस्तान की जनता को अमेरिका, इजरायल और भारत के खतरनाक गुट के बारे में आगाह करना होगा। हाफिज की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जबकि पाकिस्तान ने अमेरिका के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से बलूचिस्तान में 21 मई को किए गए ड्रोन हमलों पर आपत्ति जताई है। प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के निदेशक पीटर लेवो और विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड ओलसन शामिल थे।

पढ़ेंः मोदी-ओबामा की दोस्ती से तिलमिलाया हाफिज सईद, फिर उगला जहर