पाक में पोलियो कार्यकर्ता को गोली मारी, डब्ल्यूएचओ ने रोका अभियान
इस्लामाबाद। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को संदिग्ध आतंकियों ने एक महिला पोलियो कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले में एक अन्य कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन [डब्ल्यूएचओ] ने टीकाकरण अभियान को रोक दिया है। अभी तक किसी भी आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच, पाकिस्तान के आसिफ अली जरदारी ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि सरकार पोलियो उन्मूलन अभियान को रोकेगी नहीं।

पेशावर के बाहरी इलाके के बाड़ाबेहर क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाने वाले कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की। पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार लगने से एक महिला कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी कार्यकर्ता को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
अभी तक किसी भी आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है। पाकिस्तान स्थित तालिबान ने पिछले साल आदिवासी क्षेत्र में पोलियो अभियान को रोकने का फरमान जारी किया था। तालिबान का आरोप है कि पोलियो अभियान की आड़ में जासूसी की जाती है।
इस बीच, हमले के बाद डब्ल्यूएचओ ने अस्थाई रूप से खैबर-पख्तूनख्वा की राजधानी, पेशावर में पोलियो अभियान को रोकने की घोषणा की है। डब्ल्यूएचओ ने तीन दिवसीय एंटी-पोलियो अभियान आज ही शुरू किया था।
उधर, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों और चरमपंथियों के ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य सरकार के पोलियो उन्मूलन के मजबूत इरादों को रोक नहीं सकते। सरकार बच्चों को बुनियादी स्वास्थ्य से वंचित करने के आंतकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। जरदारी ने अधिकारियों को पोलियो उन्मूलन टीमों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि वे निर्वध्न अपना अभियान चला सकें।
उल्लेखनीय है कि 20 मई को संदिग्ध आतंकियों ने अशांत बाजौर कबायली क्षेत्र में पोलियो टीम पर हमला किया था, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी मारा गया था। पिछले महीने खैबर-पख्तूनख्वा के मरदान शहर में पोलियो दल पर हुए हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया था और एक अन्य घायल हो गया था। जनवरी में स्वाबी जिले में पोलियो अभियान से जुड़े एक एनजीओ के लिए काम करनी वाली छह महिलाओं और एक पुरुष की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। दिसंबर माह में कराची के दक्षिणी बंदरगाह शहर और खैबर-पख्तूनख्वा में पोलियो अभियान से जुड़े आठ स्वयंसेवकों को गोली मार दी गई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर