Move to Jagran APP

गूगल ने आठ भारतीय भाषाओं में दी 'वाइस सर्च' की सुविधा

गूगल के टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर दान वैन एस्क ने कहा, 'पूरी दुनिया में गूगल अब वॉइस सर्च में 119 भाषाओं को सपोर्ट करता है।'

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 05:31 PM (IST)
गूगल ने आठ भारतीय भाषाओं में दी 'वाइस सर्च' की सुविधा
गूगल ने आठ भारतीय भाषाओं में दी 'वाइस सर्च' की सुविधा

नई दिल्ली, आइएएनएस/प्रेट्र। सर्च इंजन गूगल ने सोमवार से 30 अन्य भाषाओं में 'वॉइस सर्च' की शुरुआत की है। इनमें आठ भारतीय भाषाएं - बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। इससे पहले गूगल भारत में केवल हिंदी और इंग्लिश में ही यह सुविधा देता था।

loksabha election banner

गूगल के टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर दान वैन एस्क ने कहा, 'पूरी दुनिया में गूगल अब वॉइस सर्च में 119 भाषाओं को सपोर्ट करता है।' गूगल अपनी सेवाओं को भारतीयों के लिए बेहतर बनाता जा रहा है, क्योंकि हर दिन भारतीय भाषाओं के यूजर्स बड़ी संख्या में इससे जुड़ रहे हैं। एस्क कहते हैं, गूगल भारतीय बोली बोलने वालों के साथ काम कर रहा है ताकि वॉइस नमूने एकत्रित कर उन्हें मशीन के साथ समायोजित किया जा सके। एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 तक सर्च इंजन पर भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 53.6 करोड़ हो जाएगी।

कैसे करें वॉइस सर्च

वॉइस सर्च के लिए सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से जीबोर्ड एप को इनस्टाल कर ले। उसके बाद वॉइस सेटिंग से अपनी पसंद की भाषा का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद जो जानकारी चाहिए उसे अपनी भाषा में बोलकर सर्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भारतीय यात्रियों से की बदसुलूकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.