विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी हवाई हमले में 41 अलकायदा आतंकी ढेर

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sun, 29 Jan 2017 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 10:50 PM (IST)

प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्टरों से किए गए इन हमलों में एक स्कूल, एक मस्जिद और एक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र भी प्रभावित हुआ है।

अमेरिकी हवाई हमले में 41 अलकायदा आतंकी ढेर
अमेरिकी हवाई हमले में 41 अलकायदा आतंकी ढेर

अदन, एएफपी : यमन में अमेरिका के हवाई हमले में आतंकी संगठन अलकायदा के 41 संदिग्ध ढेर हो गए हैं। हालांकि इस हमले में 16 नागरिकों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद इस देश में अमेरिका की यह पहली सैन्य कार्रवाई है।

नाम न जाहिर करने की शर्त पर प्रांत के एक अधिकारी और कबीलाई सूत्रों ने बताया कि बायदा के केंद्रीय प्रांत में याकला जिले में रविवार तड़के हुए इस हमले में आठ महिलाएं और आठ बच्चों की मौत हो गई है। हमला अलकायदा से संबद्ध तीन कबीलाई सरदारों के घरों को निशाना बनाकर किया गया था।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की नीतियों पर भारत की सतर्क नजर,नफा नुकसान देखकर ही देगा प्रतिक्रिया

प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्टरों से किए गए इन हमलों में एक स्कूल, एक मस्जिद और एक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र भी प्रभावित हुआ है। इस स्वास्थ्य केंद्र में अलकायदा आतंकियों का ही इलाज होता था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका: भारतवंशी महिला से पूछा, अवैध रूप से तो नहीं रह रहीं

अन्य सूत्रों ने हमले में शामिल रहे अमेरिकी कमांडों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की। हालाकि सूत्रों का दावा है कि हमले में तीन प्रमुख कबीलाई नेता मारे गए हैं। इनकी पहचान अब्दुल रऊफ और सुल्तान अल-जहाब तथा सैफ अलवाई अल-जाफी के रूप में हुई है। तीनों के अलकायदा से गहरे संबंध थे। अब्दुल और सुल्तान भाई हैं।