पेशावर में मोर्टार हमला, चार की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक गांव में रविवार को एक घर पर मोर्टार से दागा गया बम गिरने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और बच्चों की मां शामिल है। समाचार पत्र 'डान' के अनुसार मोर्टार हमला पेशावर के शैखान गांव में हुआ। इस हमले में बच्चों के पिता भी जख्मी हो गए हैं। पुलिस सुत्रों क
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक गांव में रविवार को एक घर पर मोर्टार से दागा गया बम गिरने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और बच्चों की मां शामिल है।
समाचार पत्र 'डान' के अनुसार मोर्टार हमला पेशावर के शैखान गांव में हुआ। इस हमले में बच्चों के पिता भी जख्मी हो गए हैं। पुलिस सुत्रों के अनुसार यह मोर्टार हमला अज्ञात स्थान से किया गया था।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार पुलिस ने बताया कि आतंकवादी, इलाके की पुलिस चौकी को अपना निशाना बनाना चाहते थे लेकिन मोर्टार बम दौलत मीर नामक स्थानीय निवासी के घर पर गिर गया। इस घटना में उसकी पत्नी व तीन बच्चों की मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर