Move to Jagran APP

अलेप्पो की तबाह गलियों में मिले बर्बरता के निशान

विद्रोहियों पर शहर को खाली करने से पहले बच्चों, महिलाओं समेत 21 नागरिकों की हत्या का आरोप भी है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 26 Dec 2016 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 09:12 PM (IST)
अलेप्पो की तबाह गलियों में मिले बर्बरता के निशान

दमिश्क, एपी/एएफपी। हाल ही में सेना के नियंत्रण में आए सीरियाई शहर अलेप्पो की तबाह गलियों में जगह-जगह बर्बरता के निशान मिल रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सेना को पूर्वी अलेप्पो में ऐसी सामूहिक कब्रें मिलीं हैं जिनमें शवों पर प्रताड़ना, विकृति और अंगभंग के निशान हैं। विद्रोहियों पर शहर को खाली करने से पहले बच्चों, महिलाओं समेत 21 नागरिकों की हत्या का आरोप भी है।

loksabha election banner

रूस और तुर्की के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते के तहत पिछले सप्ताह 35 हजार विद्रोहियों और नागरिकों ने पूर्वी अलेप्पो को खाली किया था। सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी सना ने बताया कि रविवार देर रात पूर्वी अलेप्पो के सुक्कारी और अल कलासेह में विद्रोहियों की जेल से 21 शव मिले। इनमें पांच बच्चे और चार महिलाएं हैं। सभी लोगों की नजदीक से गोली मारकर हत्या की गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने बताया कि अलेप्पो में ऐसी दर्जनों लाशें मिली हैं जिन पर गोलियों के जख्म हैं। उन्होंने पूरे शहर में जगह-जगह फंदे और बारूद बिछाकर आम लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप भी विद्रोहियों पर लगाया। निगरानी संगठन सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार बीते चार दिनों में ऐसे फंदों में फंस कर कम से कम 63 लोग मारे गए हैं।

सार्वजनिक तौर पर दिखे असद

लंबे समय के बाद सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद सार्वजनिक तौर पर नजर आए। क्रिसमस के मौके पर रविवार को उन्होंने राजधानी दमिश्क के पास एक ईसाई अनाथालय का दौरा किया। फेसबुक पर पोस्ट तस्वीरों में वे अपनी पत्नी आस्मा के साथ बच्चों और अनाथालय के कर्मचारियों के साथ नजर आ रहे हैं। 2011 में अपनी सत्ता के खिलाफ संघर्ष शुरू होने के बाद से अलेप्पो पर नियंत्रण असद की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

कांगो में नरसंहार, 22 नागरिकों की मौत

झूठी खबर पर पाक ने दी इजरायल को परमाणु हमले की धमकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.