विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश : आतंकी ठिकाने पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई, महिला समेत पांच ढेर

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 12:33 AM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 12:53 AM (IST)

चटगांव रेंज के डीआइजी शफीकुल इस्लाम ने बताया कि यह कार्रवाई ढाका से 264 किमी दूर सीताकुंडा में की गई। अब तक चार आतंकियों के शव मिले हैं।

बांग्लादेश : आतंकी ठिकाने पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई, महिला समेत पांच ढेर
बांग्लादेश : आतंकी ठिकाने पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई, महिला समेत पांच ढेर

ढाका, प्रेट्र। बांग्लादेश में आतंकियों के ठिकाने पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक महिला समेत पांच आतंकी मारे गए। इस दौरान आतंकियों के ग्रेनेड फेंकने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

चटगांव रेंज के डीआइजी शफीकुल इस्लाम ने बताया कि यह कार्रवाई ढाका से 264 किमी दूर सीताकुंडा में की गई। अब तक चार आतंकियों के शव मिले हैं। दो आत्मघाती वेस्ट पहने थे जिसमें हुए विस्फोट से मारे गए जबकि दो पुलिस की गोलीबारी में ढेर हुए। दो मंजिला इमारत में अभियान खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों को सात साल के बच्चे का शव सीढ़ी पर मिला।

माना जा रहा है कि बच्चा महिला आतंकी का था। महिला आतंकी का शव सीढ़ी के दूसरे हिस्से में पाया गया। काउंटर टेरररिज्म एंड ट्रांसनेशनल क्राइम यूनिट, स्पेशल वेपन एंड टैक्टिक टीम, रैपिड एक्शन बटालियन और चटगांव पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन 'एसाल्ट 16' चलाया। मारे गए आतंकी नियो-जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश के बताए जाते हैं। एक अन्य घटना में हरकत-उल जिहाद अल इस्लाम का आतंकी मारा गया। बांग्लादेश में बढ़ते आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

बारिश ने इराकी सेना को मोसुल में आगे बढ़ने से रोका