अलेप्पो में लोगों की दयनीय स्थिति, अंधेरे में डूबा पेरिस का एफिल टावर
सीरिया के अलेप्पो में स्थानीय लोगों की दयनीय स्थिति को देखते हुए और उनके प्रति समर्थन जताते हुए बुधवार को पेरिस में एफिल टावर की लाइट्स बंद रखी गईं।
पेरिस (एएफपी)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आकर्षण का केंद्र एफिल टावर बुधवार रात पूरी तरह अंधेरे में डूब गया। सीरिया के अलेप्पो शहर में पीड़ित नागरिकों के लिए ऐसा किया गया। अलेप्पो के प्रति समर्थन जताते हुए एफिल टावर की लाइट्स को बुधवार को बंद कर दिया गया।
पेरिस की मेयर एन्नी हिडाल्गो ने ट्वीट कर बताया कि अलेप्पो में नागरिकों की असहनीय स्थिति है, जिसके समर्थन में रात 8 बजे (पेरिस के समयानुसार) एफिल टावर की लाइट्स को ऑफ कर दिया जाएगा।
लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हुए नए समझौते के तहत पूर्वी अलेप्पो से आम लोगों और विद्रोहियों को उत्तरी सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में जाने की अनुमति देनी थी। रूस द्वारा सीजफायर के बाद ऐसी उम्मीद थी कि पूर्वी अलेप्पो में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सीरिया के समर्थन में आए रूस ने बताया कि विद्रोहियों ने समझौते का उल्लंघन किया। इसके बाद सीरिया की सेना ने दोबारा फायरिंग शुरू की।#Paris avec les habitants d’Alep / Paris supports the people of #Aleppo / باريس مع سكان حلب#Syria #Syrie #Alep
👉 https://t.co/5izPidSWVI pic.twitter.com/uRguk9T31J— Anne Hidalgo (@Anne_Hidalgo) December 14, 2016
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।