Move to Jagran APP

ईरानी तेल का परिवहन जारी रखेगा मिस्त्र

काइरो। तेहरान से तेल निर्यात पर यूरोपीयन संघ [ईयू] द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद मिस्र स्वेज नहर और अंतरराष्ट्रीय पाइपलाइन के जरिए होने वाले ईरानी तेल की आपूर्ति को नहीं रोकेगा।

By Edited By: Published: Mon, 16 Jul 2012 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2012 09:26 PM (IST)
ईरानी तेल का परिवहन जारी रखेगा मिस्त्र

काइरो। तेहरान से तेल निर्यात पर यूरोपीयन संघ [ईयू] द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद मिस्र स्वेज नहर और अंतरराष्ट्रीय पाइपलाइन के जरिए होने वाले ईरानी तेल की आपूर्ति को नहीं रोकेगा। आरआइए नोवोस्ती समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

loksabha election banner

यह प्रतिबंध 27 देशों के यूरोपियन संघ द्वारा ईरान के तेल पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के छह महीने बाद यानी एक जुलाई से लागू हो गए हैं। ईरानी तेल निर्यात का 18 प्रतिशत हिस्सा यूरोपियन संघ को जाता है। मिस्त्र के एनर्जी सेक्टर के एक सूत्र ने अखबार 'अल अहराम' को बताया कि अन्य देशों को तेल बेचने की तरह तेल का परिवहन भी एक करार के तहत होता है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जाता है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिस्र की कंपनी एसयूएमईडी के जरिए देश में ईरानी तेल की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए की जाती है। इसमें यूरोपीय संघ का प्रतिबंध कुछ नहीं कर सकता।'

पश्चिमी देशों का कहना है कि ईरान यूरेनियम का संवर्धन परमाणु हथियार बनाने के लिए कर रहा है, जबकि ईरान का कहता आया है कि वह अपने देश की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु कार्यक्रम चला रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.