नोबेल पुरस्कार मिलने पर बोले बॉब डिलेन, अद्भुत और अविश्वसनीय
साहित्य पुरस्कार पाने वाले गीतकार और गायक बॉब डिलेन ने इस अहसास को अद्भुत और अविश्वसनीय बताया है। उन्होंने कहा कि वह इस पुरस्कार को सहर्ष स्वीकार करते हैं।
लंदन (एएफपी)। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले बॉब डिलेन ने कहा है कि वह इस पुरस्कार की घोषणा से स्तब्ध हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने इस पुरस्कार पर कोई टिप्पणी की है। उन्होंने अकादमी से हुई बातचीत के दौरान कहा कि वह इस पुरस्कार को सहर्ष स्वीकार करते हैं। डिलेन ने अकादमी की स्थायी सचिव सारा डैनियस से कहा कि वह नोबेल पुरस्कार की खबर को सुनकर अवाक रह गए थे। वह इस पुरस्कार का बहुत सम्मान करते हैं। वह साहित्य पुरस्कार पाने वाले पहले गीतकार हैं।
गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को अमेरिकी गायक और गीतकार डायलन को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद अकादमी द्वारा उन्हें बार-बार फोन भी किए गए थे, लेकिन उन्होंने न तो काेई फोन ही रिसीव किया और न ही इस पुरस्कार को लेकर कोई सार्वजकिए बयान ही दिया था, जिसके बाद जिसके बाद अकादमी के एक सदस्य ने उन्हें अशिष्ट एवं अभिमानी तक कह डाला था।
लेकिन उनके द्वारा इस पुरस्कार को सहर्ष स्वीकारने की बात का ऐलान करने के बाद अकादमी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए स्टॉकहोम आएंगे या नहीं। आमतौर पर स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को पुरस्कार एवं चैक प्रदान करते हैं।
बॉब डिलन के नोबेल प्राइज़ का जश्न इस तरह मना रहे हैं शाह रूख़ ख़ान!
ब्रिटेन के एक अंग्रेजी अखबार ने डिलेन के हवाले से लिखा है कि जब उनसे पूछा गया कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा कि यदि संभव हुआ तो वह जरूर इसमें शामिल होंगे। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए इस पुरस्कार का मिलना बेहद अद्भुत और अविश्वसनीय है। इस पर भरोसा करना मुश्किल है।उन्होंने कहा ‘‘इसे हासिल करने का सपना कौन नहीं देखता? हर किसी की चाहत इस पुरस्कार को पाने की होती है।