Move to Jagran APP

ओसामा का पता बताना वाला डॉक्टर भूख हड़ताल पर

अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को खोजने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए की मदद करने वाले डॉक्टर शकील आफरीदी जेल में भूख हड़ताल पर हैं। पेशावर शहर की जेल में बंद शकील जेल प्रशासन के बुरे बर्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके भाई जमील आफरीदी ने एक समाचार पत्र को बताया कि शकील को उनके परिवार वाल

By Edited By: Published: Sun, 28 Apr 2013 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2013 09:24 PM (IST)
ओसामा का पता बताना वाला डॉक्टर भूख हड़ताल पर

इस्लामाबाद। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को खोजने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए की मदद करने वाले डॉक्टर शकील आफरीदी जेल में भूख हड़ताल पर हैं। पेशावर शहर की जेल में बंद शकील जेल प्रशासन के बुरे बर्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

loksabha election banner

उनके भाई जमील आफरीदी ने एक समाचार पत्र को बताया कि शकील को उनके परिवार वालों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पिछले साल अगस्त से उन्हें शकील के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सरकार ने शकील की चिकित्सकीय जांच के आदेश दिए थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उसका पालन नहीं किया। जमील ने कहा, 'शकील भूख हड़ताल पर हैं क्योंकि जेल में उनसे अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा है।' डान अखबार ने शकील के वकील समीउल्ला आफरीदी के हवाले से कहा,'पिछले छह महीने से किसी को भी शकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह एक कैदी के अधिकारों का हनन है।' उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने कथित तौर पर एक पश्चिमी टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार दिया था। इसके लिए कुछ पुलिसकर्मियों ने जेल में कैमरा और मोबाइल फोन पहुंचाया था। शायद इस कारण जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि दो मई, 2011 को अमेरिकी अभियान में ओसामा के मारे जाने के कुछ ही दिनों बाद आफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर टीकाकरण कार्यक्रम की आड़ में ओसामा और उसके परिवार के डीएनए के नमूने हासिल करने का आरोप है। हाल ही में एक अदालत ने आफरीदी को चरमपंथियों से संबंध रखने के आरोप में 33 साल की कैद की सजा सुनाई थी। आफरीदी ने इसके खिलाफ याचिका दायर की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.