Move to Jagran APP

पहली बार कृत्रिम दिल धड़काने वाले डॉ. कुली नहीं रहे

इंसान में कृत्रिम दिल का प्रत्यारोपण कर इतिहास रचने डॉ. कुली और उनकी टीम ने 1.18 लाख से ज्यादा ओपन हार्ट सर्जरी की थी।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 19 Nov 2016 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 04:51 PM (IST)

ह्यूस्टन, प्रेट्र। इंसानों के दिल में पहली बार कृत्रिम दिल धड़काने वाले दुनिया के जानेमाने हार्ट सर्जन डॉक्टर डेंटन कुली नहीं रहे। वह 96 वर्ष के थे। इंसान में कृत्रिम दिल का प्रत्यारोपण कर इतिहास रचने डॉ. कुली और उनकी टीम ने 1.18 लाख से ज्यादा ओपन हार्ट सर्जरी की थी।

loksabha election banner

टेक्सास हार्ट इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉक्टर कुली ने नौ साल पहले सर्जरी करना बंद कर दिया था, लेकिन संस्था के मानद अध्यक्ष के तौर पर वह लगातार सक्रिय रहे। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, संस्थान के सदस्यों ने उन्हें आखिरी बार सोमवार को देखा था। उनकी पत्नी लुइस गोल्ड्सबोरो थॉमस कुली का 21 अक्टूबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। डॉक्टर डेंटन ऑर्थर कुली का जन्म ह्यूस्टन के एक संपन्न परिवार में 22 अगस्त, 1920 को हुआ था। उनके पिता राल्फ कुली जानेमाने डेंटिस्ट (दंत रोग विशेषज्ञ) थे।

कुली ने कृत्रिम हार्ट पर शोध करने वाले अपने गुरु माइकल डीबेकी की अनुमति बगैर ही पहला ऐतिहासिक प्रत्यारोपण कर दिया था। यह कृत्रिम हार्ट डीबेकी के लैब से लाया गया था। इस कारण दोनों के बीच कटुता आ गई थी जो चार दशक बाद 2007 में जाकर खत्म हुई। वर्ष 2008 में डॉ. डीबेकी का निधन हो गया था।

तुम्हीं बताओ किसे मना कर दूं

डॉ. कुली की परिजन सुसान कुली ने बताया कि उनके पास 99 फीसद मरीज ऐसे आते थे, जिनका इलाज करने से अन्य डॉक्टर हाथ खड़े चुके होते थे। बकौल सुसान, परिवार के लोग कहते थे डेंटन आप एक दिन में 18-18 सर्जरी करके जिंदा नहीं रह सकते। इस पर वह कहते थे, तुम लोग ही बताओ किसे मना कर दूं।

वो पहली सर्जरी, जिसने बदल दी तस्वीर

डॉ. कुली ने चिकित्सा जगत में नई क्रांति लाने वाली हार्ट सर्जरी 4 अप्रैल, 1969 को किया था। उन्होंने इलिनॉय प्रांत के स्कोकी निवासी हस्केल कार्प (47) के दिल में पहली बार कृत्रिम दिल का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया था। यह 64 घंटों तक सक्रिय रहा। इस दौरान एक दानदाता का दिल कार्प में लगाया गया था। हालांकि, इसके 32 घंटे बाद निमोनिया के कारण उनका निधन हो गया था। इस सर्जरी के लिए डॉ. कुली को आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा था। डॉ. कुली के ऐतिहासिक प्रत्यारोपण से तकरीबन 16 महीने पहले दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टर क्रिश्चियन बर्नार्ड ने इंसान के दिल का प्रत्यारोपण किया था।

डॉक्टर कुली ने एक साक्षात्कार में प्रत्यारोपण का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि जब कोई मर रहा हो तब मैं किसी की इजाजत का इंतजार और नैतिक या अनैतिक पर विचार कैसे करता। अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन ने इसके लिए उनकी निंदा भी की थी।

बेटी की शादी के लिए नहीं मिले रुपये, परेशान पिता की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.