Move to Jagran APP

यूरोपीय जैसे थे मिस्रवासियों के पूर्वज

वैज्ञानिकों के दल ने मध्य मिस्र में नील नदी के किनारे अबुसिर अल-मेलेक के पुरातात्विक क्षेत्र से 151 ममी के सैंपल जुटाए।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 31 May 2017 08:58 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2017 08:58 PM (IST)
यूरोपीय जैसे थे मिस्रवासियों के पूर्वज
यूरोपीय जैसे थे मिस्रवासियों के पूर्वज

बर्लिन, प्रेट्र। मिस्त्र में ममी के डीएनए से नई जानकारी सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मिस्त्रवासियों के पूर्वज उप सहारा अफ्रीकी लोगों की तुलना में यूरोपीय लोगों जैसे ज्यादा थे। वहीं वर्तमान मिस्त्रवासी उप सहारा अफ्रीकी लोगों जैसे हैं।

loksabha election banner

जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ ट्यूबिनजेन के शोधकर्ताओं ने इस संबंध में अध्ययन को अंजाम दिया। इस दौरान 1400 ईसा पूर्व से 400 ईस्वी तक की विभिन्न ममी के डीएनए का अध्ययन किया। वैज्ञानिकों के दल ने मध्य मिस्र में नील नदी के किनारे अबुसिर अल-मेलेक के पुरातात्विक क्षेत्र से 151 ममी के सैंपल जुटाए।

यह भी पढ़ें: नेपाल में तीसरी बार टला स्‍थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण

इस अध्ययन ने ममी से प्राचीन डीएनए के भरोसेमंद सैंपल जुटाने को लेकर पहले से व्याप्त संशय को भी दूर किया है। ममी बनाने की प्रक्रिया और जलवायु के कारण विभिन्न प्रदूषणों के बावजूद वैज्ञानिकों ने उच्च स्तर की डीएनए सिक्वेंसिंग में सफलता हासिल की। अध्ययन को नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

यह भी पढ़ें: चुनाव में हार सकतीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.