Move to Jagran APP

श्रीलंका में बाढ़ ने मचाई तबाही, 100 की गई जान

भारत ने नौसेना के तीन जहाज राहत सामग्री के साथ श्रीलंका के लिए रवाना किये हैं। आइएनएस किर्च कोलंबो पहुंच चुका है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 05:17 PM (IST)
श्रीलंका में बाढ़ ने मचाई तबाही, 100 की गई जान
श्रीलंका में बाढ़ ने मचाई तबाही, 100 की गई जान

कोलंबो / नई दिल्ली, प्रेट्र। श्रीलंका में हुई मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ व भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। 99 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश होते रहने की चेतावनी जारी की है।

loksabha election banner

बाढ़ से 14 जिलों के 52 हजार से अधिक परिवारों के करीबन दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 12 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये हैं। राहत कार्य में सेना के एक हजार से अधिक जवान भी लगे हैं। गाले के नेलुवा जिले में राहत सामग्री पहुंचाते श्रीलंका वायु सेना के एयरमैन की हेलीकॉप्टर से गिरकर मौत हो गई। श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र समेत पड़ोसी देशों से खोज व राहत कार्य में मदद की अपील की है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कार बम धमाका, 18 लोगों की मौत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में बड़े पैमाने पर जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि भारत इस आपदा में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है। भारत ने नौसेना के तीन जहाज राहत सामग्री के साथ श्रीलंका के लिए रवाना किये हैं। इनमें से एक पोत आइएनएस किर्च कोलंबो पहुंच चुका है। वहां इस जहाज का स्वागत करते हुए श्रीलंका के विदेश मंत्री रवि करुणानायके ने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा, यह भारत-श्रीलंका के बीच के मधुर संबंधों का शानदार स्तर है।

यह भी पढ़ें:  मैनचेस्टर हमला: पुलिस ने 10वे संदिग्ध को किया गिरफ्तार

भारतीय नौ सेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों व गोताखोरों की टीम भी नौकाओं व हेलीकॉप्टरों के साथ भेजी जा रही है। श्रीलंका में इससे पूर्व 2003 में आई बाढ़ में 250 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 10 हजार घर तबाह हुए थे। इस देश में मानसून के समय भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.