विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मून ने कहा, कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थिति चिंताजनक

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2016 11:01 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 03:57 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्‍तान से सीमा पर शांति कायम करने की अपील की है।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र । कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास स्थिति में लगातार गिरावट पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता बहाली का आह्वान करते हुए कहा कि शांति और सुरक्षा कायम होने के सभी प्रयासों का विश्व निकाय समर्थन करेगा।

महासचिव के प्रवक्ता ने कहा, 'कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास स्थिति खराब होने पर महासचिव ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सभी संबद्ध पक्षों से शांति और स्थिरता बहाल करने को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।' बयान में यह भी कहा गया है कि मून को भरोसा है कि भारत और पाकिस्तान स्थायी शांति बहाली की दिशा में काम कर सकते हैं।भारत और पाकिस्तान के बीच उड़ी में भारतीय सेना के शिविर पर 18 सितंबर को हुए हमले के बाद तनाव पैदा हो गया।

राहिल शरीफ की गीदड़ भभकी, कहा- भारत में पढ़ाई जाएगी तबाही की दास्तां

इस हमले के 10 दिनों बाद भारत ने गुलाम कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। तब से सीमा पर दोनों तरफ से गोलीबारी बढ़ गई है जिससे दोनों तरफ के सैनिक और नागरिक मारे जा रहे हैं।इस सप्ताह 12 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें तीन पाकिस्तानी सैनिक हैं। नियंत्रण रेखा पर हमले में अपने तीन जवान शहीद होने के बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब देने की चेतावनी दी थी।

भारतीय सेना ने पाक से लिया बदला, कैप्टन समेत तीन जवानों को मार गिराया

शहीद हुए भारतीय जवानों में से एक के शव के साथ हैवानियत की गई थी। अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाले पाकिस्तान ने भारतीय जवानों की मौत और शव क्षतविक्षत करने के आरोप को झूठा और निराधार बताया।

समाज और धर्म की बंदिशें दरकिनार कर शादी के बंधन में बंधेंगे UPSC के दो टॉपर्स

बांडीपोर में सेना से मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी ढेेर, एक जवान भी शहीद


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।