विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाड पर भावना का सम्मान हो तो संबंधों में सुधार को तैयार चीन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 19 May 2017 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 02:28 PM (IST)

उत्तर कोरिया के मिसाइल हमले से बचाव के लिए दक्षिण कोरिया में अमेरिका थाड की तैनाती कर रहा है, चीन को यह अपने हितों के खिलाफ लग रहा है।

थाड पर भावना का सम्मान हो तो संबंधों में सुधार को तैयार चीन
थाड पर भावना का सम्मान हो तो संबंधों में सुधार को तैयार चीन

बीजिंग, रायटर। दक्षिण कोरिया के साथ चीन अपने संबंधों को वापस पटरी पर लाने को तैयार है, लेकिन बदले में अमेरिकी एंटी मिसाइल सिस्टम थाड की तैनाती पर अपनी चिंता का सम्मान चाहता है। यह भावना शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल हमले से बचाव के लिए दक्षिण कोरिया में अमेरिका थाड की तैनाती कर रहा है, चीन को यह अपने हितों के खिलाफ लग रहा है।

बीजिंग यात्रा पर गए दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जेई इन के दूत ली हेई चान ने शुक्रवार को चिनफिंग से मुलाकात की है, तभी चीनी नेता ने दोनों देशों के संबंध सुधारने की बात कही। संवाददाताओं से चिनफिंग ने कहा, चीन सभी द्विपक्षीय संबंधों की बेहतरी का पक्षधर है। हम दक्षिण कोरिया के साथ भी मिलकर काम करना चाहते हैं। जो विवाद हैं, उन्हें साथ मिलकर निपटाना चाहते हैं। इस मौके पर कोरियाई राष्ट्रपति के दूत ली ने कहा, राष्ट्रपति मून भी संबंधों में सुधार के पक्षधर हैं। चुनाव जीतने के बाद चिनफिंग की ओर से मिले बधाई संदेश पर उन्होंने आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बेहद कटुतापूर्ण संबंध हैं। चीन उत्तर कोरिया का सबसे नजदीकी सहयोगी है।

मिसाइल बनाने वाले वैज्ञानिकों का सम्मान

प्योंगयांग, आइएएनएस। उत्तर कोरिया ने अपने उन वैज्ञानिकों और तकनीशियनों को सम्‍मानित किया है, जिन्होंने हाल ही में लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल ह्वासोंग 12 तैयार की थी। इस मिसाइल का उत्तर कोरिया ने रविवार को परीक्षण किया था। सम्मान समारोह में देश के हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। राजधानी प्योंगयांग की सड़कें लोगों से भरी हुई थीं और वहां पर उत्साह का माहौल था। इस मौके पर लोगों ने वैज्ञानिकों और तकनीशियनों को गुलदस्ते भेंट किये गए। उन्होंने भी मानसू हिल इलाके में जाकर देश के पूर्व नेता किम इल सुंग और किम जोंग इल की मूर्तियों पर फूल चढ़ाए।

यह भी पढ़ें: पाक सरकार ने समर्पण के लिए परवेज मुशर्रफ की शर्ते नकारीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।