विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी विशेषज्ञ बोले- अरुणाचल प्रदेश पर चीन का दावा बेबुनियाद

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 04 Aug 2017 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 05:46 AM (IST)

वांग ताओ ताओ ने कहा, 'चीन और भारत के बीच विवादित क्षेत्र को लेकर वर्षो से तल्ख रिश्ता है।'

चीनी विशेषज्ञ बोले- अरुणाचल प्रदेश पर चीन का दावा बेबुनियाद
चीनी विशेषज्ञ बोले- अरुणाचल प्रदेश पर चीन का दावा बेबुनियाद

बीजिंग, प्रेट्र। चीन में रणनीतिक मामलों के जानकार ने अरुणाचल प्रदेश पर अपने ही देश के दावे को बेबुनियाद ठहराया है। उनका कहना है कि चीन के लिए अरुणाचल महत्वपूर्ण नहीं है। यह केवल चिकन रिब (सूखी हड्डी) जैसा है।

सामरिक मामलों के चीनी जानकार वांग ताओ ताओ ने कहा, 'चीन और भारत के बीच विवादित क्षेत्र को लेकर वर्षो से तल्ख रिश्ता है। ये विवादित क्षेत्र जो कि राष्ट्रीय जुनून बन गया है, वास्तव में यह चीन के लिए बिल्कुल महत्वपूर्ण नहीं है। यह क्षेत्र चीन के लिहाज से सूखी हड्डी से ज्यादा नहीं है। इस क्षेत्र को लेकर विवाद अर्थहीन है।'

उल्लेखनीय है कि चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत बताता है। अप्रैल में चीन ने दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा के विरोध में प्रदेश के छह स्थानों के लिए मानक चीनी नाम भी जारी किए थे। चीनी मीडिया का कहना था कि ये नामकरण राज्य पर चीनी दावे को पुख्ता करने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें: डोकलाम पर चीनी रक्षा मंत्रालय का बयान, कहा- हमारी सेना को हल्के में न लें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।