जापानी प्रधानमंत्री के भारत दौरे को चीन ने द्विपक्षीय मुद्दा बताया
चीन ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के भारत दौरे को द्विपक्षीय मुद्दा बताया है। जबकि सरकारी मीडिया ने इसे चीन को बाध्य न कर सकने वाली असफल यात्रा बताया है। जापान के साथ चीन के संबंध इन दिनों खासे तनावपूर्ण चल रहे हैं।
बीजिंग। चीन ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के भारत दौरे को द्विपक्षीय मुद्दा बताया है। जबकि सरकारी मीडिया ने इसे चीन को बाध्य न कर सकने वाली असफल यात्रा बताया है। जापान के साथ चीन के संबंध इन दिनों खासे तनावपूर्ण चल रहे हैं।
क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान देंगे भारत-जापान
एबी की भारत यात्रा के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्यूइन गैंग ने कहा कि यह भारत और जापान के बीच का मुद्दा है। पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर जापान और चीन के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए चीन की मीडिया में एबी के भारत दौरे को प्रमुखता से जगह दी गई। भारत और जापान के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के बारे में पूछे जाने पर क्यूइन ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देशों के बीच बढ़ता रक्षा सहयोग क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए हितकर होगा'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर