ट्विटर पर विवादित पोस्ट: कनाडाई नागरिक को नेपाल छोड़ने का आदेश
नेपाल में दो वर्ष से रह रहे कनाडाई नागरिक राबर्ट पेन्नर को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के आरोप में देश छोड़ने का दंड दिया गया।
काठमांडू। नेपाल ने कनाडाई नागरिक राबर्ट पेन्नर का वीजा रद करते हुए 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। राबर्ट पर सोशल मीडिया के जरिए उत्तेजक पोस्ट कर नेपाल में माहौल बिगाड़ने का आरोप है।
कनाडा: भारतीय मूल के कनाडाई सिख युवक पर नस्लीय हमला
ट्विटर पर राजनीतिक मामलों के बारे में उत्तेजक पोस्ट के कारण राबर्ट पेन्नर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जी न्यूज के अनुसार, गृह मंत्रालय के तहत आव्रजन विभाग की ओर से गिरफ्तारी का आदेश मिला।
ललितपुर जिले के मेट्रोपॉलिटन पुलिस रेंज ने पेन्नर को गिरफ्तार किया जो नेपाल में दो सालों से रह रहा था। पेन्नर पर सोशल नेटवर्क के जरिए उकसाने वाले मैसेजेस और कमेंट्स के जरिए देश की एकता को बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है। पेन्नर ने ललितपुर के आउटसोर्सिंग कंपनी क्लाउड फैक्ट्री से वर्क वीजा प्राप्त किया था। इस वीजा के समाप्ति की अवधि दिसंबर में थी।This is the complaint that I was breaking #Nepal immigration law. pic.twitter.com/mOyzfJLdFs
— Robert Penner (@robpenner) May 2, 2016
हत्या के आरोपियों को कनाडाई अदालत ने भारत आने से रोका, कहा शायद ना मिले इंसाफ
आव्रजन विभाग के आदेश पर पुलिस ने पेन्नर को गिरफ्तार कर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। पेन्नर पर आव्रजन प्रक्रिया 2008 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आव्रजन विभाग के इंफार्मेशन ऑफिसर व डायरेक्टर, बिश्व प्रकाश नप्युने ने कहा कि पेन्नर देश रोधी गतिविधियों का दोषी था और उसे दो दिनों के भीतर नेपाल छोड़ने का आदेश दिया गया।
हिमालयन टाइम्स के अनुसार, गुरुवार तक पेन्नर की वापसी नहीं हुई तो सरकार उसके खिलाफ कदम उठाएगी।