Move to Jagran APP

रोजाना 3.7 करोड़ डॉलर कमाते हैं वारेन बफे

मशहूर अमेरिकी निवेशक वारेन बफे की संपत्ति में वर्ष 2013 में हर रोज 3.7 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे वे इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति बन गए हैं। शोध फर्म वेल्थ एक्स की सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में बफे दूसरे स्थान पर रहे हैं। सूची में पहला स्थान माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स को मिला है। रिपोर्ट के

By Edited By: Published: Wed, 18 Dec 2013 11:56 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2013 09:42 AM (IST)
रोजाना 3.7 करोड़ डॉलर कमाते हैं वारेन बफे

न्यूयॉर्क। मशहूर अमेरिकी निवेशक वारेन बफे की संपत्ति में वर्ष 2013 में हर रोज 3.7 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे वे इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति बन गए हैं। शोध फर्म वेल्थ एक्स की सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में बफे दूसरे स्थान पर रहे हैं। सूची में पहला स्थान माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स को मिला है।

loksabha election banner

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2013 में बफेट की संपत्ति में 12.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इससे उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 59.1 अरब डॉलर हो गई। साल की शुरुआत में उनकी संपत्ति 46.4 अरब डॉलर थी। वेल्थ एक्स के मुताबिक बिल गेट्स की संपत्ति इस साल 11.5 अरब डॉलर बढ़कर 72.6 अरब डॉलर हो गई। इस सूची में शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले अरबपतियों की संपत्ति में इस साल कुल 101.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इनकी कुल संपत्ति दिसंबर में 347 अरब डॉलर रही।

जनवरी 2013 की शुरुआत में इनकी संपत्ति 245 अरब डॉलर थी। इन 10 उद्यमियों ने इस साल औसतन रोजाना 2.9 करोड़ डॉलर की कमाई की। इससे इनकी संपत्ति में कुल 41.6 फीसद का इजाफा हुआ, जो एसएंडपी 500 में मिले इस साल के 24 फीसद रिटर्न से कहीं ज्यादा है।

गेट्स पर माइक्रोसॉफ्ट चेयरमैन का पद छोड़ने पर दबाव

बिल गेट्स और आमिर के बीच हुई कई अहम मुद्दों पर चर्चा

गरीबों पर दौलत लुटाना चाहते हैं बिल गेट्स

सूची में तीसरा स्थान कैसीनो कारोबारी शेल्डन एडल्सन को हासिल हुआ है। उनकी संपत्ति 11.4 अरब डॉलर बढ़कर 35 अरब डॉलर हुई है। अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 11.3 अरब डॉलर बढ़कर 34.4 अरब डॉलर हो गई। सूची में वह चौथे स्थान पर रहे। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने 24.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवे स्थान पर रहे। इस साल उनकी संपत्ति में 10.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी चलाएगा एक भारतीय

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.