Move to Jagran APP

ब्रिटिश दंपती बने दुनिया के सबसे बुजुर्ग नवविवाहित

शादी के लिए उम्र बंधन नहीं है। ब्रिटेन के 103 वर्षीय पुरुष और 91 वर्षीय महिला ने शनिवार को शादी रचा कर यह संदेश दिया है। साथ ही ऐसा कर वह विवाह बंधन में बंधने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग दंपती बन गए हैं।

By anand rajEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2015 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2015 06:12 PM (IST)
ब्रिटिश दंपती बने दुनिया के सबसे बुजुर्ग नवविवाहित

ईस्टबर्न। शादी के लिए उम्र बंधन नहीं है। ब्रिटेन के 103 वर्षीय पुरुष और 91 वर्षीय महिला ने शनिवार को शादी रचा कर यह संदेश दिया है। साथ ही ऐसा कर वह विवाह बंधन में बंधने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग दंपती बन गए हैं।

loksabha election banner

अखबार डेली मेल के मुताबिक, दक्षिण इंग्लैंड स्थित शहर एक होटल में जार्ज किर्बी और डोरिन लकी 27 साल साथ रहने के बाद नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। नवविवाहित दंपती के सात संतान, 15 प्रौत्र और सात प्रपौत्र हैं।

इस साल वेलेंटाइन डे पर उनकी सगाई हुई थी। दोनों की उम्र जोड़ने पर 194 साल होता है जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड फ्रांस के दंपती फ्रैंकोइ फर्नांडिज और मेडलीन फ्रैंसिनेउ के नाम था। उन दोनों की संयुक्त उम्र 191 साल थी।

ये भी पढ़ेंः स्वीडन के राजकुमार कार्ल फिलिप ने सोफिया से की शादी

ये भी पढ़ेंः सामने आईं प्रिंस जार्ज व शारलोट की तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.