विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तख्‍तापलट की तीसरी वर्षगांठ पर बैंकॉक के हॉस्पिटल में बम धमाका

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 22 May 2017 02:41 PM (IST)

बैंकॉक पुलिस की एक्‍सप्‍लोजिव ऑर्डनेंस टीम के कमांडर कमथॉर्न ऑर्चन ने बताया कि यह एक बम धमाका था और हमें बम के टुकड़े मिले हैं।

तख्‍तापलट की तीसरी वर्षगांठ पर बैंकॉक के हॉस्पिटल में बम धमाका
तख्‍तापलट की तीसरी वर्षगांठ पर बैंकॉक के हॉस्पिटल में बम धमाका

बैंकॉक, जेएनएन। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के हॉस्पिटल में एक बम धमाका हुआ, जिसमें 24 लोग घायल हो गए। धमाका सोमवार को 2014 में हुए सैन्‍य तख्‍तापलट की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर हुआ।

बैंकॉक के फ्रामोंगकुटक्‍लाव हॉस्पिटल में हुए इस जबरदस्‍त बम धमाके की जिम्‍मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। यह हॉस्पिटल रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। बैंकॉक पुलिस की एक्‍सप्‍लोजिव ऑर्डनेंस टीम के कमांडर कमथॉर्न ऑर्चन ने बताया, 'यह एक बम धमाका था। हमें टुकड़े मिले हैं, जिनसे बम बनाया गया। अभी अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं।'



सरकारी प्रवक्‍ता सैंसर्न कायकैमनर्ड ने बताया कि इस बम धमाके में 24 लोग घायल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, एक का हाथ उड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।