भामरे ने कहा, चवन की रिहाई पर अच्छा है पाक का जवाब
सर्जिकल हमले के बाद 30 सितंबर को 37 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान चंदू अनजाने में नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था।
नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत को अपने जवान चंदू चवन की सुरक्षित वापसी की उम्मीद है। पिछले वर्ष यह जवान गलती से सीमा पार कर गया था। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने गुरुवार को कहा कि जवान की रिहाई के बारे में पाकिस्तान ने बहुत अच्छा जवाब दिया है। मंत्री ने हालांकि रिहाई की तारीख बताने में असमर्थता जताई।
सर्जिकल हमले के बाद 30 सितंबर को 37 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान चंदू अनजाने में नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था। तभी से भारत सरकार, डीजीएमओ और विदेश मंत्रालय पाकिस्तान के संपर्क में रहे। शुरू में पाकिस्तान का जवाब बेहतर नहीं था, लेकिन अब उसने अच्छा जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: पाक ने भारतीय जवानों पर लगाया कश्मीरियों के सफाए का आरोप
भामरे ने कहा, 'हमलोगों को उम्मीद है। दुर्भाग्य से उन्होंने रिहाई का दिन तय नहीं किया है। लेकिन हमें उम्मीद है कि इस बार वे लोग सकारात्मक बातचीत करेंगे। हम किसी और समय रिहाई की उम्मीद करते हैं इसलिए अभी तारीख नहीं बता सकते।' केंद्रीय मंत्री दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस कैंप का दौरा करने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले नॉर्थ कोरिया की पूरी दुनिया को चौंकाने की तैयारी