UN महासचिव ने म्यांमार के होने वाले राष्ट्रपति हतिन क्यॉव को बधाई दी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने म्यांमार में पांच दशक के बाद पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए राष्ट्रपति हतिन क्यॉव को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि म्यांमार आगे भी लोकतंत्र के पथ पर आगे बढ़ेगा।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने म्यांमार में पांच दशक के बाद पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए राष्ट्रपति हतिन क्यॉव को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि म्यांमार आगे भी लोकतंत्र के पथ पर आगे बढ़ेगा।
पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों के बाद क्यॉव को म्यांमार की संसद ने सर्वसम्मति से वहां राष्ट्रपति बनाने का फैसला लिया था। संयुक्त राष्ट्र ने निवर्तमान सरकार द्वारा शुरुआत लोकतांत्रिक सुधारों को आगे बढ़ाने की दिशा में इस एक महत्वपूर्ण कदम मानते हुए इसका स्वागत किया है।
इसके अलावा अपने बयान में बान की मून ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति, विकास और मानवाधिकार और म्यांमार के लोगों की भलाई के लिए अपना सहयोग जारी रखेगा।
आपको बता दें कि आंग सांग सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने 8 नवंबर को हुए आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। यही नहीं सू की को म्यांमार के दोनों सदनों में बहुमत भी हासिल हुआ था। बहरहाल क्वॉव 30 मार्च को म्यांमार के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।