Move to Jagran APP

'अरबपति टेक टायकूंस' की फोर्ब्‍स लिस्‍ट में अजीम प्रेमजी व शिव नाडार

फोर्ब्‍स ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अरबपति उद्योगपतियों की लिस्‍ट जारी की है जिसमें दो भारतीय- अजीम प्रेमजी और शिव नाडार शामिल हैं।

By Monika minalEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2016 02:28 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2016 02:31 PM (IST)
'अरबपति टेक टायकूंस' की फोर्ब्‍स लिस्‍ट में अजीम प्रेमजी व शिव नाडार

न्यूयार्क। फोर्ब्स ने तकनीक की दुनिया के 100 सर्वाधिक अमीरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के दो अरबपतियों- विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और एचसीएल के को-फाउंडर शिव नाडार शामिल हैं। ये गूगल के बॉस एरिक स्किमिड्ट और उबर के सीइओ ट्राविस कालानिक से आगे हैं।

loksabha election banner

‘वर्ष 2016 में दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रौद्योगिक उद्योगपतियों’ की लिस्ट में सबसे ऊपर माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स का नाम है जिनकी संपत्ति 78 बिलियन डॉलर की है।

13वें स्थान पर प्रेमजी

लिस्ट में प्रेमजी को 13वां स्थान दिया गया है जिनकी कुल संपत्ति 16 बिलियन डॉलर की है और नाडार को 17वें स्थान पर रखा गया है, इनकी संपत्ति 11.6 बिलियन की बतायी गयी है। दो भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी सीजार्स सिंफनी टेक्नोलॉजी ग्रुप (czars Symphony Technology Group) के सीइओ रोमेश वाधवानी और आइटी कंसल्टिंग व आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल के फाउंडर, भरत देसाई व उनकी पत्नी निरजा सेठी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

- एनडीटीवी के अनुसार, फोर्ब्स ने कहा कि भारत की तीसरी सबसे बड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी, विप्रो के प्रमुख प्रेमजी पिछले साल अधिग्रहण की प्रक्रिया में रहे ताकि वृद्धि को आगे बढ़ाया जा सके।

- प्रेमजी के पुत्र रिशद जो निदेशक मंडल में हैं और रणनीति प्रमुख हैं, वह विप्रो के 10 करोड़ डॉलर के उद्यम पूंजी कोष को भी देखते हैं। फोर्ब्स ने कहा कि नाडार एचसीएल के सह-संस्थापक हैं। कंपनी अमेरिका में सूचीबद्ध होने पर विचार कर रही है। एचसीएल के को-फाउंडर, नाडार नये ग्रेजुएट्स को प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे हैं।

- वाधवानी 3 बिलियन डॉलर के साथ 67वें स्थान पर हैं। 2013 में फोर्ब्स इंडिया नॉन-रेसिडेंट फिलांथ्रोपिस्ट अवार्ड पाने वाले वाधवानी ने घोषणा किया था कि भारत में एंटरप्रेन्योरशिप पहल के लिए वे 1 बिलियन का फंड देंगे।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अरबपतियों का अच्छा समय

फोर्ब्स के अनुसार, शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा वर्ष होने के बावजूद प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अरबपतियों के लिए यह अच्छा समय रहा। फोर्ब्स की दूसरी वार्षिक लिस्ट में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 892 अरब डॉलर की रही जो पिछले साल के मुकाबले छह फीसद अधिक है। उक्त 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी अरबपतियों में से 50 फीसद से अधिक अमेरिका के हैं। इस सूची में शामिल 10 अरबपतियों में से आठ अमेरिका के हैं।

फोर्ब्स के दानदाताओं की लिस्ट में ये पांच भारतीय भी शामिल

लिस्ट में चीन के सर्वाधिक उद्योगपति

तकनीकी क्षेत्र में चीन के पास सर्वाधिक टेक टायकून हैं। चीन में 19 लोगों की कुल संपत्ति 132.7 बिलियन आंकी गयी। चीन के सर्वाधिक अमीर सदस्य अलीबाबा के संस्थापक जैक मा हैं जो 25.8 बिलियन डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं।

- कनाडा में पांच टेक करोड़पति और जर्मनी में चार करोड़पतियों को लिस्ट किया गया है।

- फोर्ब्स ने बताया कि दूसरा सबसे धनी अमेजन के फाउंडर व सीइओ, जेफ बेजोस हैं। उनकी संपत्ति 66.2 बिलियन आंकी गयी है। वे ओरैकल के चेयरमैन लैरी एलिसन से आगे हैं।

- एलिसन को सूची में चौथा स्थान दिया गया है।

- एलिसन को फेसबुक के फाउंडर व सीइओ, मार्क जुकरबर्ग ने भी मात दिया है।

- जुकरबर्ग तीसरे स्थान पर हैं। जुकरबर्ग कैलिफोर्निया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

पिछले साल 30 हजार करोड़ की थी इस महिला की संपत्ति, आज हो गई जीरो

लिस्ट में पांच महिलाएं भी

- फोर्ब्स के इस लिस्ट में केवल पांच महिलाएं शामिल हैं। इसमें झोउ कुनफे 33वें स्थान पर हैं। लेंस टेक्नोलॉजी आइपीओ के बाद वे 2015 में करोड़पति बन गयी और उनकी कुल संपत्ति 6.4 बिलियन डॉलर है।

- तकनीक की दुनिया में अमेरिका की सबसे अमीर महिला हेल्थ केयर सॉफ्टवेयर फर्म, एपिक सिस्टम की फाउंडर व सीइओ जूडी फॉल्कनेर है, इनकी संपत्ति 2.7 बिलियन डॉलर है।

- लिस्ट में 79वें स्थान पर फॉल्कनेर को रखा गया है।

- दूसरी अमेरिकी महिला हेवलेट पैकर्ड इंटरप्राइज की सीइओ विहटमैन हैं जिनकी संपत्ति 2.2 बिलियन डॉलर है। इन्हें 93 नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है।

- लिस्ट में शामिल सभी 100 करोड़पतियों की औसत उम्र 53 वर्ष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.