कुर्सी पर 100 गुब्बारे बांधकर उड़ा, पुलिस ने पकड़ा
कनाडा में एक व्यक्ति को कुर्सी पर 100 गुब्बारे लगाकर हवा में उड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति शहर में जारी एक फेस्टिवल स्थल पर जाकर कुर्सी सहित आ गिरा। जिससे उसे कई चोटें आई। यह घटना कैलगरी शहर में हई। एक कंपनी
टोरंटो। कनाडा में एक व्यक्ति को कुर्सी पर 100 गुब्बारे लगाकर हवा में उड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति शहर में जारी एक फेस्टिवल स्थल पर जाकर कुर्सी सहित आ गिरा। जिससे उसे कई चोटें आई। यह घटना कैलगरी शहर में हई। एक कंपनी के प्रचार के लिए 26 वर्षीय डेनियल बोरिया ने लॉन में रखी जाने वाली कुर्सी पर 100 हिलियम के गुब्बारे बांध दिए। डेनियल ने लंबे समय तक उड़ान भरी। स्टंट के दौरान कुर्सी के नीचे बोइंग 747 विमान को उड़ते देखा।
पैराशूट लैंडिंग रही नाकाम
हवा में बहुत ऊपर जाने के बाद डेनियल ने पैराशूट से लौटने की कोशिश की। हालांकि यह नाकाम रही और वह तय जगह की बजाय शहर में जारी एक फेस्टिवल स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वजह से डेनियल को कई चोटें आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और बाद में 60 हजार रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया। अब उसे 13 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
[साभार- नई दुनिया]