Move to Jagran APP

चीन में जापानी दूतावास पर पथराव, तनाव बढ़ा

बीजिंग। पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों को लेकर चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। हजारों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को बीजिंग स्थित जापान के दूतावास पर पत्थरबाजी की। चीन द्वारा विवादित द्वीपों के पास भेजे गए गश्ती जहाजों ने जापानी कोस्टगार्ड के जहाजों को क्षेत्र से हटने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

By Edited By: Published: Sat, 15 Sep 2012 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2012 05:53 PM (IST)

बीजिंग। पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों को लेकर चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। हजारों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को बीजिंग स्थित जापान के दूतावास पर पत्थरबाजी की। चीन द्वारा विवादित द्वीपों के पास भेजे गए गश्ती जहाजों ने जापानी कोस्टगार्ड के जहाजों को क्षेत्र से हटने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

loksabha election banner

चीन के वाणिज्यिक हब शंघाई, पूर्वी शहर नानजिंग और जियान व उत्तरी शहर तैयुआन में भी जापान विरोधी प्रदर्शन होने की खबर है। मीडिया रिपोर्टो में कहा गया है कि प्रदर्शनकारी जापान से विवादित द्वीपों से शीघ्र हटने की मांग कर रहे थे। जापान ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने इन द्वीपों को खरीद लिया है।

चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी पर दिखाया गया कि चीन के गश्ती जहाज का एक अधिकारी जापानी कोस्टगार्ड के जहाजों को संदेश भेजकर क्षेत्र से हटने के लिए और ऐसा न करने पर परिणाम भुगतने के लिए कह रहा था। वह इस बात पर जोर दे रहा था कि जापानी जहाज चीन की जलसीमा में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.