Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप सरकार में राष्‍ट्रपति के सलाहकार का पद संभाल सकती हैंं इवांका

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2016 11:15 AM (IST)

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली इवांका ट्रंप सरकार में भी अहम जिम्‍मेदारी निभा सकती हैं।

    वाशिंगटन (एएफपी)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने वाली डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका उनकी सरकार में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसको लेकर इवांका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि सरकार की तरफ से लिए जाने वाले कई अहम फैसलों में उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इवांका ट्रंप की कंपनी में नंबर की दो की हैसियत रखती हैं और फिलहाल वह कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट हैं। जानकार यह भी मान रहे हैं कि ट्रंप ने अपनी टीम बनाने को लेकर अभी तक जो फैसले लिए हैं उनमें भी इवांका का हाथ हाेे सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार संभालने में अभी एक माह से अधिक के दिन शेष हैं।

    इवांका बन सकती हैं ट्रंप की सलाहकार

    सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 35 वर्षीय इवांका ट्रंप के सलाहकार की भूमिका निभा सकती हैं। आमतौर देश की प्रथम महिला को इसकी जिम्मेदारी दी जाती है, जिसका व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में एक ऑफिस भी होता है। इवांका के लिए बड़ी भूमिका की बात इसलिए भी की जा रही है क्योंकि उन्होंने न सिर्फ चुनाव में अहम भूमिका निभाई बल्कि इसके बाद लिए गए फैसलों में भी बड़ा हाथ माना जा रहा है।

    इतना ही नहीं बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ ट्रंप की बैठक भी उन्होंने ही तय की थी। इसके बाद प्रदूषण के खिलाफ कैंपेन चलाने वाले अल गोर के साथ भी ट्रंप की बातचीत उन्होंने ही फिक्स की थी। गोर डेमोक्रेट पार्टी के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट भी रह चुके हैं। इसके अलावा डेमोक्रेट हाउस की अल्पसंख्यक नेता नेंसी पैलोसी से भी ट्रंप की बात भी इवांका ने ही करवाई थी।

    चुनाव परिणाम चाहे जो हो मेरे पिता जनमत का करेंगे सम्मान: इवांका ट्रंप

    पिता की सबसे चहेती हैं इवांका

    इवांका को लेकर यह संभवनाएं इस वजह से भी जोर पकड़ती हुई दिखाई दे रही हैं, क्योंकि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपने बिजनेस से किनारा करने और उसकी जिम्मेदारी अपने दो बेटे जूनियर ट्रंप और एरिक को सौंपने का एलान किया है। वहीं यह दोनों ही मानते हैं कि इवांका उनके पिता के लिए सबसे चहेती रही हैंं।

    गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के बाद से किसी भी राष्ट्रपति ने अपने परिवार के सदस्य को अपनी केबिनेट में नहीं रखा है। लेकिन यह बात भी सच है कि राष्ट्रपति अपनी केबिनेट में किसी को भी ले सकता है, उन्हें चुनने का अंतिम अधिकार भी उसे ही है।

    न्यूयार्क में ही रहेंगी मेेलेनिया

    मीडिया रिपोर्ट में ट्रंप की जीत के पीछे कशनर की सोच को भी माना जा रहा हैै। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी रणनीति ने ट्रंप को व्हाइट हाउस में एंट्री दिलाने में काफी मदद की है। वहीं ट्रंप की तीसरी पत्नी मेलेनिया का उनके दो बच्चों की स्कूली शिक्षा पूरी होने तक न्यूयार्क में ही रहने का ही विचार है।

    इवांका के पति जेअर्ड कशनर भी पेशे से रियल स्टेट डेवलेपर और पब्लिशर्स हैं। उन्होंने भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की कैंपेन में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

    ट्रंप ने अब जताई वियतनाम से मजबूत रिश्ते की इच्छा