विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइंस्टीन के पत्रों के लिए लगी 1.35 करोड़ की बोली

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 06:52 PM (IST)

ये पत्र 1951 से 1954 के बीच अंग्रेजी में लिखे गए थे। इनके शुरू में 31 हजार से 46 हजार डॉलर में बिकने का अनुमान था।

आइंस्टीन के पत्रों के लिए लगी 1.35 करोड़ की बोली
आइंस्टीन के पत्रों के लिए लगी 1.35 करोड़ की बोली

यरुशलम, प्रेट्र। जर्मन वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के आठ पत्रों की बुधवार को नीलामी की गई। इनसे 2.10 लाख डॉलर (करीब 1.35 करोड़ रुपये) आए। सबसे ज्यादा बोली उस पत्र की लगी जिसमें उन्होंने भगवान की दुनिया के बारे में बताया था।

ये पत्र 1951 से 1954 के बीच अंग्रेजी में लिखे गए थे। इनके शुरू में 31 हजार से 46 हजार डॉलर में बिकने का अनुमान था। फरवरी 1954 में प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक डेविड बोम को को लिखे गए पत्र की 84 हजार डॉलर तक बोली गई। आइंस्टीन ने यह पत्र निधन से एक साल पहले लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि अगर ईश्वर ने इस दुनिया को बनाया तो यकीनन उनकी प्राथमिक चिंता इसकी समझ को हमारे लिए आसान नहीं बनाने की रही होगी। बोम को लिखे दूसरे पत्र में आइंस्टीन ने क्वांटम सिद्धांत के बारे में चर्चा की है। यह पत्र 50,400 डॉलर में बिका। अमेरिका में जन्मे बोम ने आइंस्टीन के साथ प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में काम किया था।

यह भी पढ़ें: इस भारतीय लड़की का आईक्यू आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।