पाक में अहमदिया समुदाय को नमाज अता करने से रोका गया
लाहौर। पाकिस्तान के रावलपिंडी में ईद के मौके पर अहमदिया समुदाय के लोगों को नमाज अता करने से रोका गया था। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें मस्जिद में जाने की इजाजत नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि संविधान के आर्टिकल-20 में स्पष्ट लिखा गया है कि देश के प्रत्येक नागरिक
लाहौर। पाकिस्तान के रावलपिंडी में ईद के मौके पर अहमदिया समुदाय के लोगों को नमाज अता करने से रोका गया था। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें मस्जिद में जाने की इजाजत नहीं दी थी।
उन्होंने कहा कि संविधान के आर्टिकल-20 में स्पष्ट लिखा गया है कि देश के प्रत्येक नागरिक को आस्था के अनुरूप धार्मिक कर्तव्यों को निभाने का अधिकार है। सलीमुद्दीन ने कहा कि अहमदिया समुदाय इस मामले में किसी दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उनके साथ धोखा किया और आखिरी मिनट तक यही बताया कि उन्हें नमाज अता करने दी जाएगी।
अहमदिया समुदाय खुद को मुस्लिम कहता है, जबकि 1974 में हुए संशोधन में इस समुदाय को गैर मुस्लिम करार दिया गया था। अहमदिया समुदाय को पाकिस्तान में अल्संख्यक माना जाता है। इनकी संख्या करीब 15 लाख है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर