'लाल रेखा' पार नहीं करनी चाहिए अफगानिस्तान की शांति वार्ता
भारत ने तालिबान के साथ शांति वार्ता को लेकर अफगानिस्तान को सावधान किया है। भारत का कहना है कि नई पहल से अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा खिंची गई 'लाल रेखा' का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम समय-समय पर सभी पक्षों को विश्व समुदाय द्वारा खिंची गई 'लाल रेख
बगदाद। भारत ने तालिबान के साथ शांति वार्ता को लेकर अफगानिस्तान को सावधान किया है। भारत का कहना है कि नई पहल से अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा खिंची गई 'लाल रेखा' का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम समय-समय पर सभी पक्षों को विश्व समुदाय द्वारा खिंची गई 'लाल रेखा' की याद दिलाते रहते हैं। निश्चित रूप से प्रतिभागियों को उसे छूना, मिटाना या उसका उल्लंघन नहीं करना चाहिए। खुर्शीद की यह प्रतिक्रिया अफगान तालिबान की कतर की राजधानी दोहा में अपना राजनीतिक कार्यालय खोलने और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की सरकार और अन्य संबंधित पक्षों से शांति वार्ता करने की इच्छा जताने के एक दिन बाद आया है।
दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर यहां पहुंचे खुर्शीद ने कहा कि अफगानिस्तान की उच्च शांति परिषद और तालिबान के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बातचीत चल रही है। निश्चित रूप से इसे प्रोत्साहन देने में अमेरिका की अपनी भूमिका है शायद इसमें भाग लेने में भी, लेकिन अंतत: यह वार्ता अफगानिस्तान की स्वतंत्र सरकार और अफगानिस्तान के नागरिकों के बीच की है। वे नागरिक जो तालिबान की विचारधारा का अनुसरण करते हैं। अंतत: अफगानिस्तान को ही अपना निर्णय लेना है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर