सीरिया: अमेरिकी हवाई हमले में 43 नागरिकों की मौत
मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।
By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 03 Jun 2017 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 03:53 PM (IST)
दमिश्क (आइएएनएस)। अमेरिका द्वारा सीरिया के रक्का शहर में आवासीय बिल्डिंग को निशाना बनाते हुए किये गए हवाई हमले में करीब 43 आम नागरिक मारे गए। सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
शिन्हुआ न्युज एजेन्सी के अनुसार हवाई हमला शुक्रवार को रक्का शहर स्थित अल जमीली इमारत को निशाना बनाते हुए किया गया था। मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें