Move to Jagran APP

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए आए रिकॉर्ड 376 नामांकन

इस साल (2016) के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सर्वाधिक नामांकन का रिकॉर्ड बना है। इसमें कोलंबिया में शांति वार्ताकारों से लेकर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप तक के नाम शामिल हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Wed, 02 Mar 2016 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 02 Mar 2016 08:56 AM (IST)
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए आए रिकॉर्ड 376 नामांकन

ओस्लो : इस साल (2016) के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सर्वाधिक नामांकन का रिकॉर्ड बना है। इसमें कोलंबिया में शांति वार्ताकारों से लेकर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप तक के नाम शामिल हैं।

loksabha election banner

नार्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट के निदेशक ओलव जोएलस्टड ने मंगलवार को बताया कि इस पुरस्कार के लिए इस बार सर्वाधिक 376 नामांकन आए हैं। इससे पहले 2014 में सर्वाधिक 278 नामांकन प्राप्त हुए थे। दुनियाभर में प्रत्येक संसद के सदस्य और पूर्व पुरस्कार विजेता इस पुरस्कार के लिए नामांकन के पात्र होते हैं। इसके लिए नोबेल से अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होती। नामांकन की आखिरी तारीख एक फरवरी थी, जबकि पुरस्कार विजेता की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी।

नार्वेजियन नोबेल के विशेषज्ञ इस साल पुरस्कार के लिए पूर्व अमेरिकी जासूस एडवर्ड स्नोडेन और कोलंबिया की सरकार व विद्रोही समूह एफएआरसी (शांति वार्ता सफल रहने और पांच दशक पुराना युद्ध खत्म होने की स्थिति में) को प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

पढ़ें- पोप व नादिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप भी नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार

पढ़ें- नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में शामिल नादिया मुराद की कहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.