मिस्त्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 300 वफादारों को कैद
मिस्त्र की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी की पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के तीन सौ वफादारों को सजा सुनाई है। इन लोगों को तीन साल से लेकर दस साल तक जेल की सजा सुनाई गई है। शिन्हुआ के अनुसार 31 लोगों को दस साल और 269 को तीन साल कैद
काइरो। मिस्त्र की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी की पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के तीन सौ वफादारों को सजा सुनाई है। इन लोगों को तीन साल से लेकर दस साल तक जेल की सजा सुनाई गई है।
शिन्हुआ के अनुसार 31 लोगों को दस साल और 269 को तीन साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने इन लोगों को हिंसा, हथियार रखने और ब्रदरहुड से जुड़ने जैसे कृत्यों के लिए दोषी ठहराया था। मुर्सी के एक साल के शासन के खिलाफ हुए जन-आंदोलन के बाद जुलाई, 2013 में सैन्य बलों ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था। इसके बाद मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकी समूह घोषित कर दिया गया। मिस्त्र की मानवाधिकार राष्ट्रीय परिषद की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, मुर्सी को हटाए जाने के बाद देश में हुई हिंसा के परिणामस्वरूप 2600 लोगों की जान गई। मारे गए लोगों में 700 पुलिस और सेना के जवान, 550 नागरिक और 1250 ब्रदरहुड के सदस्य व समर्थक शामिल थे।