अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, 24 मरे
अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत गोर में शनिवार को भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में कम से कम 24 लोग मारे गए जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।
By Edited By: Published: Sun, 24 Jun 2012 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2012 12:37 PM (IST)
काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत गोर में शनिवार को भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में कम से कम 24 लोग मारे गए जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल हई खातिबी ने बताया कि बाढ़ से कई घर बह गए और इससे बड़ी संख्या में खेतीहर भूमि बर्बाद हो गई।
बाढ़ से ऐतिहासिक मुनार-ई-जाम की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे यूनेस्को के विश्व धरोहरों में शामिल किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पश्चिमोत्तर बदाखशन प्रांत में बाढ़ आई थी, जिसमें सात लोग मारे गए थे और 20 लापता हुए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें