Move to Jagran APP

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 55 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है, जिसमें करीब 200 भारतीय पर्यटक भी फस गए हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 05:37 PM (IST)
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 55 लोगों की मौत

काठमांडू (पीटीआई)। नेपाल में बाढ़ के चलते 200 भारतीय समेत करीब 700 पर्यटक फंस गए हैं। जबकि वहां बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को 55 तक पहुंच गई। नेपाल में पिछले तीन दिनों से जोरदार बारिश हुई है। इससे वहां की कई नदियां का जलस्तर बढ़ गया है और हजारों परिवारों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है।

loksabha election banner

हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, राप्ती नदी में बाढ़ से पर्यटन स्थल चितवन वैली में करीब 1000 घरों और 100 होटलों में पानी भर गया है। चितवन के राष्ट्रीय पार्क के आसपास के होटलों में करीब 700 पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें करीब 200 भारतीय हैं और इतने ही अन्य देशों के हैं।

बाढ़ में फंसे पर्यटकों को हाथियों और नावों की मदद से निकाला जा रहा है। नेपाल के गृह मंत्रालय से इस संकट से निपटने के लिए मदद मांगी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार दोपहर तक बाढ़ और भूस्खलन के चलते 55 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लोग लापता हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़े बताते हैं कि नेपाल के 21 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं।

बाढ़ में 35,843 घर जलमग्न हैं वहीं 1,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 397 मवेशी मारे गए। नेपाल की सेना ने करीब 1000 बाढ़ पीडि़त लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। शनिवार को नेपाल के मंत्रिमंडल ने आपात बैठक बुलाई थी जिसमें प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: बिहार में प्रलयंकारी हुई बाढ़, कई रेलवे स्टेशन और ट्रैक डूबे; बचाव में उतरी सेना

यह भी पढ़ें: बाढ़ से घिरे गांव, फतेहपुर में ठिकाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.