पाक में शिया जायरीनों पर आत्मघाती हमला, 20 मरे
कराची। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी भाग में रविवार को शिया जायरीनों पर किए गए आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जायरीन ईरान के तफतान शहर से पाकिस्तान में क्वेटा लौट रहे थे। जायरीनों की बसों का काफिला जब बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 30 किलोमीटर दूर था तभी मस्तुंग जिले के ि
कराची। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी भाग में रविवार को शिया जायरीनों पर किए गए आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जायरीन ईरान के तफतान शहर से पाकिस्तान में क्वेटा लौट रहे थे।
जायरीनों की बसों का काफिला जब बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 30 किलोमीटर दूर था तभी मस्तुंग जिले के ड्रिनगढ़ इलाके में उन पर हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह एक आत्मघाती हमला था। विस्फोटकों से भरी कार ने एक बस में जोर से टक्कर मारी, जिसमें 45 यात्री सवार थे। इससे बस के परखचे उड़ गए और दो अन्य बसों में भी आग लग गई।
इस वर्ष के प्रारंभ में भी एक आत्मघाती हमलावर ने तफतान से लौट रहे जायरीनों को क्वेटा में निशाना बनाया गया था, जिसमें 14 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान में इस वर्ष शिया समुदाय पर हमलों में वृद्धि हुई है। उन पर हमलों के लिए तहरीक-ए-तालिबानपर आरोप लगते रहे हैं। शिया नियमित रूप से तीर्थयात्रा के लिए तफतान जाते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर