यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिका में नाइटक्लब में गोलीबारी, 17 घायल
अमेरिका के अरकंसास राज्य के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की खबर है।

मियामी (एएफपी)। अमेरिका के दक्षिणी प्रांत अर्कासस स्थित एक नाइटक्लब में शनिवार को गोलीबारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि घटना में 17 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय केएटीवी की खबर के अनुसार, घटना शनिवार अलसुबह करीब 2:30 बजे शहर के व्यापारिक इलाके लिटिल रॉक स्थित पॉवर अल्ट्रा लाउंज में हुई है। क्लब के भीतर गोलीबारी शुरू होने पर कुछ लोग कुचल भी गए।
लिटिल रॉक पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, 'हमें विश्वास नहीं है कि यह कोई आतंकी घटना है या इसे किसी पेशेवर शूटर ने अंजाम दिया है। पता चला है कि कंसर्ट में विवाद के कारण यह घटना हुई।'
पुलिस ने बाद में ट्वीट कर जानकारी दी कि गोलीबारी में घायल सभी 17 लोग जीवित हैं। एक घायल की हालत नाजुक थी, जो अब स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने संदिग्धों के नाम या उनके बारे में सूचना सार्वजनिक नहीं की है। नाइटक्लब की वेबसाइट के अनुसार, फिनसे 2 टाइम्स को कार्यक्रम प्रस्तुत करना था।