पाक में 11 साल की बच्ची ईशनिंदा में गिरफ्तार
पाकिस्तान में 11 साल की एक बच्ची को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजधानी इस्लामाबाद के उमर जाफर की रहने वाली ईसाई बच्ची रिम्शा मसीह पर कुरान की प्रतियां जलाने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सैयद मुहम्मद उमद की शिकायत पर मसीह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान में इस
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 11 साल की एक बच्ची को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजधानी इस्लामाबाद के उमर जाफर की रहने वाली ईसाई बच्ची रिम्शा मसीह पर कुरान की प्रतियां जलाने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सैयद मुहम्मद उमद की शिकायत पर मसीह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान में इस विवादास्पद कानून के दुरुपयोग का मामला अक्सर सामने आता रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता इस विवादास्पद कानून को निरस्त करने की माग करते रहे हैं।
इस पूरी घटना पर क्रिश्चियन इन पाकिस्तान नामक एनजीओ ने अपने वेबसाइट पर कहा है कि मसीह के खिलाफ कुरान की प्रतिया फाड़ने का झूठा आरोप लगाया गया है, वह मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। एनजीओ ने दावा किया कि उमर जाफर इलाके में रह रहे ईसाई समुदाय के लोगों को कुछ चरमपंथियों ने उनके घरों में आग लगाने की धमकी दी थी। इस डर से अब तक 300 लोग अपने घर छोड़ चुके हैं। ऑल पाकिस्तान माइनॉरिटीज एलायंस (एपीएमए) अल्पसंख्यक समुदाय के इन लोगों की मदद कर रहा है। एपीएमए के अध्यक्ष और राष्ट्रीय सद्भाव मंत्री पॉल भट्टी ने इस्लामिक धर्म गुरुओं और पुलिस से मामले को नियंत्रित करने को कहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर