नेपाल में यूरोपीय देशों के एक हजार नागरिक लापता
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों के नागरिकों के मारे जाने के अलावा तकरीबन एक हजार लोग लापता हैं। प्राकृतिक आपदा में इन देशों के 12 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई।
काठमांडू। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों के नागरिकों के मारे जाने के अलावा तकरीबन एक हजार लोग लापता हैं। प्राकृतिक आपदा में इन देशों के 12 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई।
भूकंप से तबाह नेपाल पहुंचे यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने बताया कि एवरेस्ट की चढ़ाई के आसपास के मार्गो से ही अधिकतर नागरिकों के लापता होने की आशंका है। नेपाल में ईयू के राजदूत रेंसजे टी¨रक के मुताबिक गुम लोगों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां फंसे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनका पता लगाना काफी कठिन है, क्योंकि लोगों ने संबंधित दूतावासों में पंजीकरण भी नहीं कराया था।
नेपाल त्रासदी- जान तो बची, पर छत मयस्सर
वहीं, नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में यूरोप के देशों के नागरिक लापता हैं। प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद के मुताबिक यूरोपीय देशों के दूतावासों ने उन्हें इसके बारे में सूचना नहीं दी है। फ्रांस, इटली और स्पेन के कुल मिलाकर 221 नागरिक लापता हैं। अन्य देशों के पास इस बाबत आंकड़े भी उपलब्ध नहीं हैं।
पढ़ें: नेपाली दूतावास पहुंचे राहुल, मोबाइल से देखकर लिखा संदेश