Move to Jagran APP

बंदर के हमले में महिला छत से सिर के बल गिरी, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Monkey Attack बंदरों से बचने के लिए जैसे ही वह पीछे मुड़ीं तो हड़बड़ाहट में वह छत से नीचे आ गिरीं। सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही सुमिरा ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarPublished: Fri, 09 Jun 2023 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2023 09:10 PM (IST)
बंदर के हमले में महिला छत से सिर के बल गिरी, मौके पर ही दर्दनाक मौत

संवाद सूत्र, शमसाबाद : इन दिनों गांवों में भी बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक गांव में बंदर के हमले से महिला छत से गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक स्वजन कुछ समझ पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। इससे स्वजन में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

नवाबगंज क्षेत्र के गांव मंझना निवासी दिनेश कुमार के घर शुक्रवार शाम को कथा पूजन का कार्यक्रम था। तभी एक बंदर आ गया, उसे मारने के लिए दिनेश की 36 वर्षीय पत्नी सुमिरा छत पर चढ़ीं।

इसी दौरान छत पर बैठे अन्य बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए जैसे ही वह पीछे मुड़ीं तो हड़बड़ाहट में वह छत से नीचे आ गिरीं। सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही सुमिरा ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.