Move to Jagran APP

Kanpur Weather Today: कानपुर में इस वजह से बिगाड़ा मौसम , सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंचा तापमान

Kanpur Weather मौसम में गर्मी बढ़ने की स्थितियां पिछले दशक में हर तीन से चार साल पर बनती रही हैं। इससे पहले 2022 में 28 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा है। 2013 2017 और 2018 में भी तापमान 38 डिग्री के ऊपर पहुंचा है जिसमें केवल 2017 ही ऐसा वर्ष है जब अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा है।

By akhilesh tiwari Edited By: Vivek Shukla Published: Fri, 29 Mar 2024 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 01:35 PM (IST)
Kanpur Weather Today: कानपुर में इस वजह से बिगाड़ा मौसम , सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंचा तापमान
कानपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 रहा है।

जागरण संवाददाता,कानपुर। नवरात्र तक मौसम में बनी रहने वाली हल्की सर्दी इस बार समय से पहले विदा लेती दिखाई दे रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती गतिविधियां हैं। अगले दो दिन में दिन की गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

loksabha election banner

मौसम में गर्मी बढ़ने की स्थितियां पिछले दशक में हर तीन से चार साल पर बनती रही हैं। इससे पहले 2022 में 28 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा है। 2013, 2017 और 2018 में भी तापमान 38 डिग्री के ऊपर पहुंचा है जिसमें केवल 2017 ही ऐसा वर्ष है जब अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा है।

इसे भी पढ़ें- मुख्तार के साथ आतंक के 'अध्याय' का भी अंत, माफिया के साथ ही दफन हो गए कई राज भी

अन्य वर्षाें में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस-पास ही रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 रहा है।

दिन का तापमान पर सामान्य से 3.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही देश के पूर्व और पश्चिम में समु्द्री चक्रवात भी सक्रिय है। इससे नम हवा चलकर मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमालय के पहाड़ों से आ रही सर्द हवा भी कमजोर हुई है।

इसे भी पढ़ें-भाजपा का यह नेता नहीं होता तो मुख्तार-मुख्तार नहीं होते, इनकी हत्‍या के लिए एके-47 से चलाई थी 400 राउंड से ज्यादा गोलियां

इसका असर है कि रात में तापमान कम है लेकिन दिन में हल्के-मध्यम बादल छाए रहने से गर्मी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कानपुर व आस-पास के इलाकों में अगले दो दिन के दौरान वर्षा की संभावना नहीं है लेकिन दिन का तापमान अधिक बढ़ सकता है।

वर्ष - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

2013 38.6 17.8

2014 35.2 16.4

2015 35.5 17.8

2016 34.2 16.8

2017 38.4 19.0

2018 38.6 15.0

2019 33.2 15.3

2020 30.4 17.2

2021 35.8 17.4

2022 38.4 15.6

2023 33.2 14.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.