महाने नदी पर पुल निर्माण की अनुशंसा
महाने नदी पर पुल निर्माण की अनुशंसामहा
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:38 PM (IST)
महाने नदी पर पुल निर्माण की अनुशंसा
संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा) : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सिमरिया के महाने नदी पर पुल की अनुशंसा की है। विधायक ने अनुशंसा का पत्र ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को भेजी है। अनुशंसा पत्र में उन्होंने कहा है कि महाने नदी का पुल बेहद उपयोगी है। यह पुल हजारीबाग के कटकमदाग क्षेत्र को चतरा जिले के सुदूरवर्ती पंचायत चौपे से जोड़ती है। इस पुल के निर्माण हो जाने से दोनों जिले के विभिन्न गांवों का आवागमन सुलभ हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें