Move to Jagran APP

नावाडीह में शिक्षण संस्थानों से निकली प्रभातफेरी

नावाडीह में शिक्षण संस्थानों से निकली प्रभातफेरी

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM (IST)
नावाडीह में शिक्षण संस्थानों से निकली प्रभातफेरी
नावाडीह में शिक्षण संस्थानों से निकली प्रभातफेरी

नावाडीह में शिक्षण संस्थानों से निकली प्रभातफेरी

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, नावाडीह (बेरमो) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को नावाडीह प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शामिल छात्र-छात्रा विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथों में लिए चल रहे थे। साथ ही कई छात्र-छात्रा अपने हाथ में तिरंगा झंडा थामे वंदे मातरम, भारत माता की जय, भारत को विश्व गुरु बनाना है आदि नारे लगा रहे थे।

भूषण प्लस-टू विद्यालय नावाडीह से निकाली गई प्रभातफेरी का नेतृत्व प्राचार्य सुनील सुमन कर रहे थे, जो नावाडीह बाजार तक गई। जबकि प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय नावाडीह से प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल छात्राएं मुखिया गायत्री देवी के संग ब्लाक मोड़ होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोबरगड्ढा एवं मध्य विद्यालय नावाडीह के छात्र-छात्राओं ने भी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली। इसके अलावा चिरुडीह, सुरही, आहरडीह, चपरी, भेंडरा में भी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय नावाडीह के प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने सभी से इस क्षण को यादगार बनाने के लिए अपने-अपने घर में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। प्रभातफेरी में शिक्षक अखिलेश सिंह, सुकुमार दत्ता, कमलेश कुमार, छत्रबली पंडित, प्रमोद कुमार यादव, राजेश महतो, विनोद कुमार, आनंद महतो, खेमलाल महतो आदि भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.