Move to Jagran APP

तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजा वंदे मातरम

कर्ता। जागरण वंदे मातरम

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:12 PM (IST)
तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजा वंदे मातरम
तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजा वंदे मातरम

तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजा वंदे मातरम

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में वंदे मातरम की गूंज रही। बलिदानियों के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

शनिवार को पूर्व राज्य मंत्री व विधायक अर्चना पांडेय गांव बहवलपुर पहुंची। वहां युवाओं ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा थामकर प्रभात फेरी निकाली। विधायक ने इसका नेतृत्व किया। रघुपति राघव राजाराम भजन गाकर लोग गांव में घूमे। वंदे मातरम के नारे लगाए गए। इस दौरान मनोज दुबे, शैलेंद्र शाक्य, संतोष भोजवाल, संतराम शाक्य व आशीष वर्मा मौजूद रहे। वहीं, संवाद सूत्र विशुनगढ़ के अनुसार थानाध्यक्ष किशनपाल सहित पुलिस फोर्स ने हाथों में तिरंगा थाम कर रैली निकाली। पूरे कस्बे का भ्रमण किया। लोगों को तिरंगा का महत्व बताया। बाइक तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत एवं पूर्व राज्य मंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने हाथों में तिरंगा उठाकर की। यात्रा के साथ पदाधिकारी गांव में घूमे। लोगों से हर घर तिरंगा फहराने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के संदेश को बताया। इस दौरान सुधीर कुमार द्विवेदी, रामबक्स लोधी, छोटे दीक्षित, सर्वेश राठौर, ओमजी दीक्षित, राजू खान, शैलेश गुप्ता, दीपक चौरसिया, प्रवेश गुप्ता व आशाराम दुबे मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.