Move to Jagran APP

Sambhal News : नब्बे हजार के लिए ससुरालियों ने की थी सुभाष की हत्या

प्रथम दृष्टया पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद खुदकुशी मानी थी। क्योंकि पत्नी और ससुराल वालों ने भी पुलिस को यही जानकारी दी थी। उस दिन मृतक के स्वजन ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।

By Shobhit KumarEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sat, 10 Jun 2023 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 10:08 PM (IST)
Sambhal News : नब्बे हजार के लिए ससुरालियों ने की थी सुभाष की हत्या
Sambhal News : नब्बे हजार के लिए ससुरालियों ने की थी सुभाष की हत्या

संवाद सहयोगी, संभल : नखासा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले ससुराल में आए अमरोहा निवासी युवक की हत्या 90 हजार रुपयों को लेकर ससुरालियों ने ही की थी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पत्नी, ससुर व सालों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

loksabha election banner

अमरोहा जिले में थाना रहरा उकावली निवासी सुभाष पुत्र करन सिंह मंगलवार को पत्नी रौनी के साथ नखासा थाना क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी स्थित अपनी ससुराल आया था। यहां पर चचेरे साले की लगन सगाई में शामिल हुआ था। इसके बाद गुरुवार को गांव में ही लखौरी मार्ग पर उनका पेड़ पर शव लटका मिला था।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां प्रथम दृष्टया पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद खुदकुशी मानी थी। क्योंकि पत्नी और ससुराल वालों ने भी पुलिस को यही जानकारी दी थी। उस दिन मृतक के स्वजन ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।

शुक्रवार की रात मृतक के छोटे भाई प्रवीण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी ससुर के अलावा अन्य ससुरालियों के खिलाफ भाई की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। क्योंकि छह माह पहले मृतक ने अपने ससुर प्रेम शंकर को 90 हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने पर उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर विवाद रहता था और इसी कारण इरादतन हत्या का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि प्रवीण की तहरीर पर पत्नी रौनी, ससुर प्रेमशंकर, साले जितेंद्र, गौरव, तनु सहित विजेंद्र के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.