UPSC Mains Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड
यूपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Civil Services IAS Mains Admit Card 2026: यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
HighLights
यूपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की तैयार कर रहे हैं। वे अब UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल आदि का उपयोग करना होगा।
कैसे डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड
यूपीएससी ने मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in
- पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन से शुरू होगी मुख्य परीक्षा
यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 21 अगस्त से लेकर 30 अगस्त, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, अपना नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय की जांच अवश्य कर लें।
ऐसे करें तैयारी
मुख्य परीक्षा की तिथि नजदीक है। ऐसे में अब कुछ भी नया पढ़ने की कोशिश न करें। आपने तैयारी के दौरान अब तक जो भी पढ़ा है। उन विषयों का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें। साथ ही रोजाना एक 2 से 3 मॉक टेस्ट हल करें। इसके अलावा, आप पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र भी हल कर सकते हैं। इससे परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी।
