Move to Jagran APP

लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे

लहराया तिरंगा गूंजे भारत माता के जयकारे

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 12:43 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 12:43 AM (IST)
लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे
लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे

लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे

loksabha election banner

रायबरेली : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा, डायल 112 और परिवहन विभाग की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान तिरंगा लहराकर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। पुलिस कर्मियों ने आम लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया। त्रिपुला चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन से यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन व लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, जिला महामंत्री अमरेश सिंह मौर्य, मारुति मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, डीडीसी विक्रांत अकेला, रंजीत अकेला की अगुवाई में निकली यात्रा में वंदेमातरम्, भारत माता की जय के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा कार्यालय से होते हुए कहारो का अड्डा, घंटाघर होते हुए डिग्री कालेज चौराहा शहीद चौक पहुंची। वहां शहीदों को पुष्प अर्पित करने के बाद यात्रा भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां उसका समापन किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विजय वाजपेयी, देवेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विवेक शुक्ला, विजय सोनकर, देवेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। हरदासपुर स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से एआरटीओ प्रशासन आरके सरोज ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रतापुर त्रिपुला होते हुए यात्रा गुजरी। एएसपी ने रवाना की तिरंगा यात्रा डायल 112 प्रभारी शरद कुमार की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बरगद चौराहे से एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने यात्रा को रवाना किया। 16 चार पहिया और आठ दो पहिया वाहन यात्रा में शामिल रहे। तिरंगा यात्रा बरगद चौराहे से डिग्री कालेज चौराहा, खालसा चौक, अस्पताल चौराहा से कैनाल रोड होते हुए शहीद चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.