विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Homeguard: यूपी होमगार्ड भर्ती DV-PST 13 जुलाई से होंगे स्टार्ट, एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Published: Sun, 05 Jul 2026 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2026 09:44 AM (IST)

यूपी होम गार्ड भर्ती डीवी पीएसटी का आयोजन 13 जुलाई से लेकर 6 अगस्त तक करवाया जायेगा। डीवी पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

UP Homeguard Bharti 2026

UP Homeguard Bharti 2026

HighLights

  1. यूपी होम गार्ड डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड जारी।

  2. एक लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे DV/PST में शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से होम गार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक होमगार्ड भर्ती DV/PST 13 जुलाई से स्टार्ट हो जायेंगे जो 6 अगस्त 2026 तक चलेंगे। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि की जानकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए हुए उपलब्ध 

यूपीपीबीपीबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 6 जुलाई 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।

UP Homeguard Admit Card 2026 Link

शारीरिक माप परीक्षण

  • पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर एवं फुलाव के साथ 84 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर एवं फुलाव के साथ 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।
  • महिला अभ्यर्थियों को न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।

पदों के सापेक्ष ढाई गुना अभ्यर्थी होंगे पीईटी/डीवी में शामिल

यूपी होमगार्ड की भर्ती परीक्षा में 107221 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में पदों के सापेक्ष ढाई गुना उम्मीदवारों अपनी किस्मत आजमाएंगे। डीवी पीएसटी के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- UP Home Guard Admit Card 2026: डीवी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड इस डेट पर होगा जारी, यहां uppbpb.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड